मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित।

jharkhand News न्यूज़
Spread the love



मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी -35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा झारखण्ड आंदोलनकारियों के आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित पत्नी को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता सेनानी स्व धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी श्रीमती चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)

स्व० पतरू राय की आश्रित पत्नी श्रीमती परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)

स्व० दशरथ राय की आश्रित पत्नी श्रीमती सरोतिया देवी (ग्राम- डेलीपाथर, प्रखण्ड- रामगढ़, जिला- दुमका)

पुरस्कृत होने वाली परेड टुकड़ी

प्रथम पुरस्कार- एसएसबी-35 वाहिनी

द्वितीय पुरस्कार-एसआईआरबी – 01 दुमका

तृतीय पुरस्कार – एनसीसी बटालियन एवं भारत स्काउट एंड गाइड (महिला ), दुमका

इन विभागों की झांकियों को मिला पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार- पर्यटन विभाग, दुमका

द्वितीय पुस्कार- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका

तृतीय पुरस्कार- वन विभाग, दुमका

झारखण्ड आंदोलनकारी के आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

श्री क्लेमेंट मुर्मू, (निम्नवर्गीय लिपिक, साहेबगंज)

श्री विजय कु. मुर्मू (निम्नवर्गीय लिपिक, साहेबगंज)

श्री राजेश हेमब्रम (अनुसेवक, साहेबगंज)

श्री मारंग मुर्मू (अनुसेवक, साहेबगंज)

झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित को शॉल एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किया

श्री महादेव टुडू (अंचल -मसलिया )

श्री नागेंद्र हेमब्रम (अंचल -जरमुण्डी)

योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, दुमका के तहत इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *