वेदांत रिसर्च सेंटर का अधिवेशन 2 नवंबर से….. सनातन व वेदांत दर्शन पर प्रकण्ड विद्वान देंगे ज्ञान…

झारखण्ड
Spread the love

रांची : वेदांत रिसर्च सेंटर का 24वां वार्षिक अधिवेशन 2 नवंबर से शुरू होगा! चार दिवसीय अधिवेशन का आयोजन आईएमए सभागार में होगा! जानकारी देते हुए वेदांत रिसर्च सेंटर रांची के अध्यक्ष डॉ एचपी नारायण ने बताया की समय के साथ वेदांत दर्शन का भी निरंतर विस्तार हो रहा है! वह अधिवेशन को लेकर मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू थे! उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की अधिवेशन 2 से 5 नवंबर तक चलेगा जिसमें विख्यात विद्वान शामिल होंगे! डॉ नारायण ने बताया की आजकल मीडिया में सनातन धर्म पर खूब चर्चा हो रही है! आज सनातन धर्म को एक महामारी बताकर उसे समाप्त करने की बात की जा रही है! वर्तमान में सनातन व हिन्दू धर्म के बारे में भारतीय या अन्य मनीषीयों का क्या मत है इसे भी जानना चाहिए! उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब सारे विश्व का एक ही धर्म होगा! वह सनातन धर्म होगा! इस मौके पर वेदांत रिसर्च सेंटर रांची की निदेशक डॉ राजकुमारी सिन्हा ने कहा कि भारत वर्ष मजबूत होगा तो सनातन धर्म भी मजबूत होगा! उन्होंने कहा कि सनातन को धर्म के रूप में नहीं बल्कि एक जीवन शैली के रूप में लेना चाहिए! उन्होंने कहा कि समाज के साथ भारत ही नहीं विश्व में भी वेदांत दर्शन का तेज़ी से विस्तार हो रहा है! उन्होंने बताया की अधिवेशन में रामचरित्र मानस में वेदांत विषय पर चर्चा होगी! इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रकण्ड विद्वान रांची पहुंचेंगे! डॉ इंदिरा पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि सनातन सदैव अर्थात हमेशा से है! इसका समय, काल पता नहीं चलता है! उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज थोड़ा भटक गया है! वेदांत रिसर्च उसी को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहा है! सेंटर का उद्देश्य आम जन समग्र जानकारी पहुँचाना है! उन्होंने बताया की अधिवेशन के पहला दिन मुख्य अथिति के रूप में आईसीपीआर न्यू दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरसी सिन्हा और अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अध्यक्ष प्रो. जटा शंकर शामिल होंगे! अधिवेशन के दूसरे दिन 3 नवंबर को प्रो. आरसी सिन्हा, प्रो. जटा शंकर, प्रो. बीएन लभ, डॉ एसके मुख़र्जी, डॉ एचपी नारायण सहित अन्य वक्ता अपने विचार रखेंगे!अधिवेशन के अंतिम दिन 5 नवंबर को जीवन कैसे जीना चाहिए विषय पर व्याख्यान होगा! इसमें डॉ रजनीश शुक्ला, डॉ गोपाल पाठक, डॉ नीलम कुमारी, प्रो. एडी शर्मा सहित कई लोग विचार रखेंगे! संवाददाता सम्मलेन में डॉ एचपी नारायण के अलावा सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ गोपाल पाठक, डॉ सरस्वती मिश्रा, रमाकांत मिश्रा व विनय पाठक मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *