झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के बाद वापस दिल्ली लौटे

झारखंड न्यूज़
Spread the love

रांची।18 सितंबर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के बाद वापस दिल्ली लौटे जहां उन्होंने संगठन प्रभारी श्री के सी वेणु गोपाल से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनाव के संदर्भ में चर्चा की तथा जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनाव में कांग्रेस के प्रति जनता का सकारात्मक रवैया है कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों और जननायक राहुल गांधी के प्रति उनका मजबूत विश्वास दिख रहा है जिससे कांग्रेस की अधिकांश सीटों पर जीत सुनिश्चित लग रही है।
श्री वेणुगोपाल से चर्चा के क्रम में झारखंड के विधानसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा के उपरांत श्री ठाकुर ने उन्हें आशवस्त किया कि पूर्व में संगठन के लिए उन्होंने जो जिम्मेवारिया निभाई है उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे और निश्चित रूप से आगामी चुनाव में पहले की अपेक्षा अधिक सीटों पर कांग्रेस जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने झारखंड में कांग्रेस की संगठन की स्थितियों पर श्री वेणुगोपाल बताया कि झारखंड में संगठन पूरी तरह से मजबूत एवं चुनाव के लिए मुस्तैद है संगठन का हर कार्यकर्ता कांग्रेस को जीत दिलाने मे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
श्री ठाकुर ने संगठन में अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाने को अपने लिए अविस्मरणीय तमगा बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए किसी भी कार्यकर्ता के लिए यह एक भावुक क्षण है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को ऐसे पल का इंतजार रहता है जहां उसे अपने नेतृत्व से कार्यों के लिए सराहना मिले, राहुल जी द्वारा मेरे जैसे कार्यकर्ता के माध्यम से झारखंड के तमाम उन नेताओं और कार्यकर्ताओं कि सराहना की गई है जिन्होंने मेरे कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *