पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ग्रामीणों के साथ धान रोपनी
रांची : के बनहोरा गांव में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ग्रामीण के साथ धान रोपनी और हल चलाया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ अनुज लुगुन के मशहूर गीत “रोपा रोपे गेले रे डिंडा दंगोड़ी गुन्गु उपारे जिलिपी लगाये” के माध्यम से किसानों की मेहनत और आत्मगौरव का बखान किया।
किसानों की मेहनत का सम्मान
बन्धु तिर्की ने कहा कि धान रोपनी हमारे लिए एक त्यौहार की तरह है, जिसमें किसान अपनी मेहनत और आत्मगौरव के साथ खेतों में काम करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर धान रोपनी की और सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
बन्धु तिर्की ने प्रार्थना की कि इस वर्ष सभी के खेत लहलहाएं और किसानों को उनकी मेहनत का फल मिले। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर धान रोपनी का जश्न मनाया और इस अवसर पर एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया।