झारखंड सरकार की विकास में रफ्तार, पहले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, अब यात्रा जोहार

झारखण्ड
Spread the love

पलामू, रांची। झारखंड में जोहार यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा को संबोधित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे है जिसमें आमजनों तक सरकारी योजनाओं के बारे बता रहे है और लाभ उठाने के बारे मे कह रहे है। इसी बीच पलामू के शिवाजी मैदन में शुक्रवार को जोहार यात्रा की संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो खतियान की बात करेगा, वहीं झारखंड पर राज करेगा। उन्होंने उपस्थित भीड़ से इसके नारे भी लगवाए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग दूसरे राज्यों में जाकर अब मजदूरी नहीं करेंगे। पलामू में खतियानी जोहार यात्रा के दौरान विभिन्न दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झामुमो परिवार का दामन थामा। सरकार हर खेत में पानी पहुंचाएगी। उन्होंने कहा झारखंड पहला राज्य है, जहां सभी को पेंशन मिल रहा है। स्वरोजागर के लिए सरकार पांच से 25 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करा रही है।मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने विकास की लंबी लकीर खींची है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की समस्याओं का समाधान करें मुख्यमंत्री ने सुखाड़ राहत योजना, मनरेगा और अन्य योजनाओं को न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ ग्रामीणों के हित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य कर रही है। ये योजनाएं ग्रमीणों के बीच पहुंचे इसके लिए पदधिकारी जिम्मेदर बनकर काम करें, उनके उम्मीदों पर खरा उतरे, ग्रामीणों को समृद्ध करे ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण यदि आपके पास आएँ से आप उनसे पूरे आत्मीय भाव और संवेदनशीलता के साथ मिले एवं उनकी समस्याओं को निष्पादित करें। ये शुरुआत है, अगले वे महीने बाद फिर से पलामू व गढ़वा जिले की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने झारखंड को अलग राज्य बनाने में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को नकारा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झारखंड गठन का विरोधी थी। सीएम का यह बयान राज्य गठन में भाजपा के योगदान के दावे पर बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार का बटवारा कर झारखंड राज्य का गठन दिशोम गुरू के नेतृत्व में झामुमो ने कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *