रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी कार्यालय से समन आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और यूपीए के विधायकों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। कल शुक्रवार के दिन कांके रोड स्तिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर झामुमो कार्यकर्ता उमड़ पड़े। राज्य के लगभग सभी जिलों से कार्यकर्ता सीएम आवास के समक्ष जमा हो कर इडी का विरोध करने लगे। कोई तीर-धनुष ” लेकर आया था, तो कोई ढोल-नगाड़ा लेकर। भाजपा और इडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे साथ ही साथ उनके हाथों पर प्ले कार्ड था। जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर उनके अपने अपने विचार लिखा था, जैसे में हु हेमंत, हेमंत है तो हिम्मत है। कई कार्यकर्ता तो पिछले दो दिनों से मोरहाबादी व आसपास के इलाकों में डटे हुए थे। शुक्रवार को सुबह से ही झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जुटे फिर एक काफिला कांके रोड की ओर चल पड़ा। जिसमें प्रमुख रूप से फागु बेसरा, राजकुमार महतो, मुश्ताक आलम, अंतु तिर्की, डॉ हेमलाला कुमार मेहता हेमू भी शामिल थे। आपको बता दें के यूपीए के मंत्री और विधयक भी हेमंत सोरेन के साथ वहां उपस्थित थे जिसमें मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य शामिल थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका आभार जताया और कहा कि यही एकता आगे भी रहनी चाहिए। ताकि भाजपा को उखाड़ कर फेंक सके, आपको बता दें मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर ही मंच बना हुआ था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने- अपने क्षेत्र में जाने की अपील की। इधर कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। ढोल-नगाड़े की आवाज मुख्यमंत्री आवास के बाहर गूंज रही थी। मुख्यमंत्री को कई बार हाथ ऊपर कर उन्हें शांत कराना पड़ रहा था। भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं संग झारखंड को लेकर नारा लगाया। कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरा नज़र आ रहा था। कार्यकर्ता वा मुख्यमंत्री के समर्थक इतने जोश मे थे के उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास के बाहर पटाखे भी फोड़े, सीएम जब-जब भाषण दे रहे थे, तब-तब खुशी से पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी कार्यकर्ताओं के भीड़ मे एक समर्थक ने पूरे शरीर पर ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेंटिंग कर आया था। इस समर्थक को देख हेमंत सोरेन काफी खुश हुए और उन्हें मंच पर बुलाया कर कहा इन जैसे नौजवान का भविष्य बेहतर हो, इसकी चिंता सरकार करती है।
