झारखंड की हेमंत सरकार ने आम जनता के लिए जीवन रक्षा के लिए किफायती दर पर एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का वादा किया था। 29 अप्रैल से उसकी शुरुआत होने वाली है। किसी भी जरूरतमंद को यह सेवा सिर्फ एक कॉल पर उपलब्ध करायी जायेगी। झारखंड के नागर विमान विभाग करार किया है, उसी के तहत आम लोगों को यह
उपलब्ध करायी जायेगी। झारखंड के नागर विमान विभाग ने रेडबर्ग प्रा.लि. के साथ एक करार किया है, उसी के तहत आम लोगों को यह सेवा पहले की तुलना में आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। बता दें, झारखंड सरकार की ओर से शुरू गयी यह सेवा आम एयर एम्बुलेंस की तुलना में किफायती होगी। उदाहरण के लिए दिल्ली ले जाने के लिए आम एयर एम्बुलेंस में करीब सवा 6 लाख रुपये का खर्च आता है। लेकिन झारखंड की जीवन रेखा उड़ान पर यह खर्च 5 लाख रुपये आयेगा उसी तरह दूसरे शहरों में मरीजों को ले जाने का खर्च अपेक्षाकृत कम होगा।
जीवन रक्षा उड़ान सेवा का किराया इस प्रकार, रांची से नयी दिल्ली – 5 लाख रुपये
रांची से मुम्बई – 7 लाख रुपये,
रांची से चेन्नई 8 लाख रुपए ,
रांची से कोलकाता – 3 लाख ,रुपये, रांची से हैदराबाद – 7 लाख रुपये,रांची से वाराणसी- 3.3 लाख रुपये, रांची से लखनऊ 5 लाख रुपये, रांची से तिरुपति – 8 लाख रुपये।इस सूची में जिन स्थानों के नाम नहीं हैं, उनके अतिरिक्त भी जीवन रक्षा उड़ान की सेवा उपलब्ध रहेगी। जैसे- अगर पटना या चंडीगढ़ जाना हो तो प्रति घंटा 1.10 लाख रुपये पर यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
24×7 तैयार रहने वाली एयर एम्बुलेंस सेवा रांची के अलावा देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह से भी उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस सेवा देने के लिए 2 घंटे में तैयार हो जायेगी। विमान में चिकित्सा सम्बंधी तमाम उपकरणों के साथ चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे।
