हेमंत सोरेन ने कहा की विपक्ष के लोग उपचुनाव कराने के लिए पिछले छः महीने से तैयारी कर रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए गांव-गांव में पैसे बांट रहे हैं। इसके अलावा लोगों के बीच हड़िया, दारू, मुर्गा, मीट व खस्सी बांटने का काम कर रहे हैं। ये लोग व्यापारी वर्ग से आते हैं। वैसे गठबंधन का साथ हैं जो पूंजीपतियों के नेता हैं।
उक्त बातें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोला एस एस हाई स्कूल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों, दलित अल्पसंख्यकों के समस्याओं से इनका कोई लेना देना नहीं है। यहां का उपचुनाव एक योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। षड्यंत्र के तहत यहां के तत्कालीन विधायक
ममता देवी को जेल भेजा गया है। हेमंत सोरेन ने आगे
कहा कि दूध मुहें बच्चे को मां से अलग करने का काम
विपक्ष के लोगों ने किया है। एक छोटी सी बच्ची भी मां
से अलग हो गई है।
सीएम ने कहा विपक्ष के लोगों का खाने का दांत कुछ और दिखाने का कुछ और है। अलग राज्य तो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने दे दिया। बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो सहित कई लोग इस राज्य निर्माण के लिए शहीद हो गए हैं लेकिन राज्य बनने के बाद सत्ता उन लोगों को मिल गया जो लोग राज्य बनाने का विरोधी थे। आजसू पार्टी के लोग उनलोगों के गोद में जाकर बैठ गए हैं।
यह लोग 12 एमएलए बनाकर सत्ता को ब्लैकमेल करने का काम करते रहे। जहां आजसू के लोग ठेका पटाका काम करते हैं। हम लोग ऐसा काम नहीं करते हैं। हमारे साथ भाजपा के लोग सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हमारी सरकार के खिलाफ साजिश चल रही है। उन्होंने आगे कहा की मतदान के दिन हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने का होना चहिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के घर-घर जाकर जागरूक करने को कहा।
मतदाताओं से संपर्क कर महागठबंधन की झारखंड सरकार द्वारा गरीब जनता के लिए चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी देने का भी निर्देश दिया।
