मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने की मुलाकात।

jharkhand News न्यूज़
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में 28 दिसंबर 2025 से हॉकी इंडिया लीग (एच०आई०एल०) 2025-26 के आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने इस प्रतिष्ठित हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *