झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत चयनित खिलाड़ियों का पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर जुनियर एवं सबजुनियर झारखंड बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन किया गया। चयनित झारखंड टीम आज तृतीय जुनियर एवं सबजुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज हटिया रेलवे-स्टेशन से जयपुर ( राजस्थान ) के लिए प्रस्थान किए। जयपुर में जुनियर एवं सबजुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगी ।
झारखंड टीम की घोषणा झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की।
झारखंड टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅo अजय झा, संघ के सदस्य नितेश कुमार साहू, प्रसिद्ध समाजसेवी सह खेल प्रेमी दीपक मरांडी, विराट कच्छप ,श्रीमती रिया कुमारी, सूरज कुमार पांडेय ,निखिल कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार एवं संघ के कई पदाधिकारीगण ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाए देकर रवाना किए।
सभी खिलाड़ियों को हाइव हाउस होम कंपनी की तरफ से झारखंड के सभी खिलाड़ियों को इस कंपनी के संचालक हेमंत कुमार मरांडी और दीपक कुमार मरांडी एवं विराट कच्छप ने जर्सी-पेंट देकर सम्मानित किया ।इसके लिए संघ के पदाधिकारीगण ने हाइव हाउस होम कंपनी को धन्यवाद दिये हैं।
झारखंड जुनियर बालक-बालिका टीम इस प्रकार है:-
झारखंड जुनियर बालक टीम:-
—————————————–
सन्नी कुमार (कप्तान) ,शिवम नायक (उपकप्तान), आदित्य कुमार , रोहित लोहरा , रोहण कुमार ,आदित्य कच्छप , जयप्रकाश कुमार , अभिषेक उरांव , अरूण कुमार ,शिवा कुमार , रंजीत कुमार ,वतन कुमार , राजवीर आकाश नायक ,
प्रशिक्षक सह टीम प्रबन्धक:- शुभम सिंह
झारखंड जुनियर बालिका टीम:-
——————————————–
हंसिका कुमारी (कप्तान), पूजा कुमारी (उपकप्तान),मनीषा कुमारी, अन्नुप्रिया उरांव, सलोनी कुमारी, रितिका कुमारी, योशि प्रिया , शालिनी कुमारी, सोनाली होरो , अनुष्का लोहरा , दीपा कुमारी
प्रशिक्षक:- प्रीति कुमारी
टीम प्रबन्धक:- सरिता कुमारी
झारखंड सबजुनियर बालक वर्ग:-
—————————————-
प्रिन्स राज (कप्तान) ,आयन कुमार (उपकप्तान) , लक्की कुमार ,भीम बड़ाईक ,चन्द्र प्रकाश ,सोमेश्वर उरांव , आयुष नायक ,पियूष नायक ,मनीष कुमार, अंश कुमार
प्रशिक्षक सह प्रबन्धक:- संजय कुमार
चीफ डी मिशन सह मुख्य प्रबन्धक:- उमाकांत उरांव
