होसलो की उड़ान कार्यक्रम के तहत पतंग महोत्सव -2023 का हुआ आयोजन।

झारखण्ड
Spread the love


आज दिनांक 13 01 2023 दिन शुक्रवार को सामाजिक संस्था क्राउड लायंस एव भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयुक्त तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारत के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एव बेटियो को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में” होसलो कि उड़ान” कार्यक्रम के तहत पतंग महोत्सव 2023 का आयोजन धूम धाम से किया गया। मकर संक्रांति एव लोहड़ी पर्व के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था क्राउड लायंस एव भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से सैकड़ों बेटियो के बीच लटाई एव पतंग का वितरण किया।इस अवसर पर बेटियों ने स्कूल प्रांगण में पतंग भी उड़ाए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्राचार्य एके रॉय, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,
विशिष्ठ अतिथि के रूप क्राउड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा, कोषा- अध्यक्ष अवंतिका अनु आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सभी ने संयुक्त रूप से बच्चों को प्राचीन संस्कृति से अवगत करा कर पतंगबाजी से जुड़े इतिहास को सब के सामने रखा।पतंग बाजी की चर्चा ध।र्मिक ग्रंथो में भी है।
लेकिन यह परंपरा लुप्त होते जा रही है।इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा और परंपरा दोनों बचाए रखने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर श्रावणी मजूमदार,मीनाक्षी सिंह,अनामिका मिश्रा,स्मिता सरकार,सीमा सहाय,पिंकी शर्मा, नर्मता राज,मनोज कुमार,जोली गोशवामी,काजल सिंह, सुभाष सिंह,प्रेरणा झा,कुणाल मुखर्जी,शिवानी कुमारी,आर एन दुबे समेत अन्य कई शिक्षक – शिक्षिकाए एव विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *