लायंस क्लब ने दो शिक्षकों को किया सम्मानित

jharkhand
Spread the love

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में 5 सितंबर की रात लायंस क्लब की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीवीसी के एचओपी नंदकिशोर चौधरी,  क्लब के अध्यक्ष सुशील सिंह,  डॉ. एच कुमार व प्रकाश ठक्कर ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि संस्कृति से संस्कार का संचार होता है. शिक्षकों को सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान का आभार जताना जरूरी है. समारोह में कॉर्मेंल की शिक्षिका नम्रता पांडेय व सेवानिवृत शिक्षक मनोहरलाल चक्रम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. समारोह में जोगेंद्र उर्फ बाबूलाल गिरी, एसडी सिंह, एनपी सिन्हा, बिनोद भाटिया, जितेंद्र सिंह, धरम सिंह, टीएन सिंह, मनोज कुमार, पीपी श्रीवास्तव, विश्वमोहन गोस्वामी, बलराम डे, डी कुमार, एम मिलर, सुरेश गायकवाड़, प्रतिमा ठाकुर, विजया कुजूर, निशा सिंह आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *