महापौर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने हिन्दपीढ़ी में किया व्यापक जनसंपर्क


न्यूज़
Spread the love




झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची नगर निगम चुनाव में महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती रमा खलको के समर्थन में वार्ड संख्या 22 एवं 23 के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत पदयात्रा की।

इस दौरान उन्होंने एकरा मस्जिद से खालातोली, कुरबान चौक, भट्टी चौक, लाखोली, छोटी मस्जिद, इस्लाम मोहल्ला से बड़ा तालाब तक क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया और जनसमस्याओं को सुना।

पदयात्रा के दौरान मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने लोगों से सीधे मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि नगर निगम में मजबूत और संवेदनशील नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रांची शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख बनाने के लिए ईमानदार तथा जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे श्रीमती रमा खलको बखूबी निभा सकती हैं।

जनसंपर्क अभियान में महापौर प्रत्याशी श्रीमती रमा खलको, कांग्रेस नेता शमशेर आलम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *