29वीं राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप : आयोजन समिति के अध्यक्ष बने मंत्री मिथिलेश ठाकुर

खेल
Spread the love

 अगामी 24 से 26 नवंबर तक रांची के खेल गांव में होने वाली 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग- टा चैंपियनशिप को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में मंगलवार को रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर झारखंड थांग- टा संघ की बैठक हुई, जिसमें चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया. समिति का अध्यक्ष मंत्री मिथिलेश ठाकुर को बनाया गया. दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के उप प्राचार्य रेजा इस्तयाक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी एवं महासचिव मनोज शर्मा क्रमश: आयोजन समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष बनाए गए. गढ़वा विधायक प्रतिनिधि संजय चौधरी, पवन बर्नवाल तथा राजेश कुमार चौधरी आयोजन समिति के संयुक्त सचिव बने. इसके अलावा जिला थांग- टा संघों के सचिवों को आयोजन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया. इनमें विनीत कुमार यादव (रांची), श्रवण साहू (लोहरदगा), सोनामोती कुमारी (पलामू), सुनील कुमार प्रसाद (पूर्वी सिंहभूम), कृष्णा कुमार साव (धनबाद), संजू कुमार (बोकारो). शंकर राम (कोडरमा), उदय कुमार (हजारीबाग) तथा उदय शंकर भारती (दुमका) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *