मंत्री  सुदिव्य कुमार ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, झारखंड में खेल और पर्यटन के विकास पर सकारात्मक चर्चा ।

न्यूज़
Spread the love

मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का कार्यालय।

मंत्री  सुदिव्य कुमार ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, झारखंड में खेल और पर्यटन के विकास पर सकारात्मक चर्चा ।

मंत्री सुदिव्य कुमार  ने झारखंड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी से एक शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के व्यापक विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे धोनी जी के अनुभव से राज्य में खेल और पर्यटन को नई दिशा और ऊंचाइयाँ दी जा सकती हैं। माननीय मंत्री जी ने कहा की राज्य सरकार धोनी जी के सहयोग को लेकर अस्वस्त है और उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी जी ने अपने अनुभव और दृष्टिकोण से राज्य सरकार को आश्वस्त किया कि वे झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

माननीय मंत्री जी ने कहा की राज्य सरकार का विश्वास है कि धोनी जी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *