आज आलम हॉस्पिटल के नए यूनिट “मदर एंड सन मेमोरियल सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बंधु तिर्की एवं श्री सुरेश बैठा उपस्थित रहे।
मदर एंड सन मेमोरियल सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी, बेरिएट्रिक सर्जरी, मोटापा प्रबंधन (लाइपोसेक्शन सहित), बॉडी कंटूरिंग, अत्याधुनिक लेबर वार्ड एवं लेबर ओटी की सुविधा उपलब्ध है। लगभग 8000 वर्ग फीट में फैला क्रिटिकल केयर यूनिट एवं एनआईसीयू भी स्थापित किया गया है।
अस्पताल में स्त्री रोग संबंधी कॉस्मेटिक एवं एस्थेटिक (नॉन-सर्जिकल) उपचार, वेजाइनल रीजुवेनेशन तथा यूरिन लीकेज के उपचार की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। डॉ. एस. एम. डी. जमान द्वारा माइक्रोस्कोपिक/एंडोस्कोपिक न्यूरोसर्जरी एवं मॉड्यूलर स्पाइन सर्जरी की शुरुआत की गई है। अस्पताल में 4 अत्याधुनिक एवं पूर्ण रूप से सुसज्जित मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स स्थापित किए गए हैं, जो सर्जरी की जटिलताओं को कम करने में सहायक होंगे।
भविष्य में लिवर एवं किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा प्रारंभ करने की भी योजना है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे रांची को “मेडिसिटी” के रूप में विकसित करना चाहते हैं तथा नवाचार एवं उन्नत चिकित्सा सेवाएँ प्रारंभ करने वाले अस्पतालों को सरकार द्वारा भूमि एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने प्रो. डॉ. मजीद आलम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है।
