1 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा “संवाद” विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन सेलिब्रेशन सभागार में किया गया

न्यूज़
Spread the love

रांची। 1 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा “संवाद” विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन सेलिब्रेशन सभागार में किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल उपस्थित थे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। कार्यक्रम में वरीय कांग्रेस नेता, चुनाव अभियान समिति मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों, लोकसभा पर्यवेक्षक,विधानसभा प्रभारी ने शिरकत किया।
इस अवसर पर के सी वेणुगोपाल ने कहा कि इस देश में संविधान की रक्षा बहुत बड़ा मुद्दा है,हमारा लक्ष्य साफ है कि भाजपा को हराना है। हमारी चुनावी तैयारी क्या है यह लगातार समीक्षा करनी होगी ।हम एक परिवार की तरह है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के सुख-दुख हमारे हैं। कांग्रेस की जीत ही हमारा लक्ष्य है। भाजपा का लक्ष्य संविधान में बदलाव है लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम ने उन्हें हताश कर दिया है।कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेता को साथ मिलकर यह लड़ाई लड़नी है। देश का आम आदमी हमारे साथ है,भाजपा को अमीर वर्गों का भरपूर समर्थन है। भाजपा मुद्दों से हटाने के लिए हिंदू मुस्लिम की बात करती है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार आपके प्रयास से पुनः बननी चाहिए।भाजपा के लिए झारखंड एजेंडा है,झारखंड को दिल्ली से चलने की तैयारी है झारखंड से नहीं। यहां की सत्ता झारखंडी के हाथ में होनी चाहिए। महागठबंधन की सरकार झारखंड वासियों के लिए काम करती है औद्योगिक घरानों के लिए नहीं।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड के चुनाव पर राहुल जी की गंभीर दृष्टि है,चुनाव के संबंध में लगातार जानकारी लेकर चर्चा कर रहे हैं। यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ सीधी लड़ाई है।इस चुनाव में जीत से नफरती ताकतों के सामने हमारी एकता साबित होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ हमें  एकजुट रहे वह एकजुटता बरकरार रखते हुए हमें जनता के बीच संदेश देना है कि उनके हक की लड़ाई जारी है। संवाद कार्यक्रम को बीके सप्तगिरि उलका श्री बेला प्रसाद हरिप्रसाद गौरव गोगोई , तेलंगाना का डिप्टी सीएम भट्टी मालू जी, विधायक के नेता रामेश्वर उरांव , मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी संबोधन किया
सोनाल शांति
प्रवक्ता
प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *