झारखंड मुस्लिम युवा मंच की अपील पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की घोषणा की है

न्यूज़
Spread the love



झारखंड मुस्लिम युवा मंच की अपील पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की घोषणा की है

रांची, झारखंड – झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को एक पत्र लिखकर उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी । मंच ने बताया था कि बहुत से लोगों को उम्मीद पोर्टल और वक्फ संपत्ति निबंधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है* और आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करना एक लंबी और कठिन प्रक्रिया है।

मंच की अपील पर विचार करते हुए, माननीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की घोषणा की है। यह निर्णय वक्फ संपत्ति के मालिकों और लाभार्थियों के लिए एक बड़ा राहत है, जो अपने दस्तावेजों को इकट्ठा करने और प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करेगा ।

झारखंड मुस्लिम युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी ने कहा, “हम माननीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी के इस निर्णय का स्वागत करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। यह निर्णय वक्फ संपत्ति के मालिकों और लाभार्थियों के लिए एक बड़ा उपहार है ।”

मंच ने सभी वक्फ संपत्ति के मालिकों और लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों को इकट्ठा करें और उम्मीद पोर्टल पर निबंधन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करें।

_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *