रातु रोड फ्लाईओवर का नाम महाराजा मदरा मुंडा रखा जाए : बबलू मुंडा

News
Spread the love


आज दिनांक 18/6/2025 को केन्द्रीय सरना समिति का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा की अगुवाई में रातु रोड फ्लाईओवर का नामकरण दक्षिण छोटानागपुर के अंतिम मुंडा, महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर करने को लेकर श्री संजय सेठ माननीय सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री से एवं सी०पी०सिंह माननीय विधायक से मिल कर मांग पत्र सौंपा गया। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि रातु रोड र्फ्लाईओवर का नामकरण मुंडा जनजाति समाज के दक्षिण छोटानागपुर के अंतिम मुंडा, महाराज मदरा मुंडा के नाम से होनी चाहिए।महाराजा मदरा मुंडा छोटानागपुर क्षेत्र का वर्तमान में दक्षिणी छोटा नागपुर झारखंड के मुंडा जनजाति की एक प्रभावशाली शासक थे।वे सुतियाम्बेगढ कांके रांची के अंतिम पड़हा राजा थे और मुंडा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आज भी सम्मान के दृष्टि देखते हैं। महाराज मदरा मुंडा सुतिया मुंडा के वंशज थे  *मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि मुंडा जनजाति छोटानागपुर पठार में बसी एक प्राचीन आदिवासी समुदाय है जो अपनी समृद्ध संस्कृति रूढ़ी प्रथा परंपराओं और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के लिए जान जाता है। महाराजा मदरा मुंडा इस व्यवस्था में सर्वोच्च पद पर थे। महाराजा मदरा मुंडा के रूप में अंतिम निर्णय लेने वाले सर्वोच्च अधिकारी थे। कांके पिठौरिया सुतियांम्बे गांव में महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा स्थापित है जो उनकी स्मृति और योगदान को जीवित रखती है*। *इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, मुकेश मुंडा,अशिष मुंडा, विशाल मुंडा संतोष मुंडा महादेव मुंडा आदि उपस्थित थे।

                 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *