प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने की सुधांशु शेखर झा के प्रयासों की प्रशंसा

धनबाद
Spread the love

 झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज सोमवार 11 सितंबर को वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा के मैथन स्थित आवास पर पहुंचे. जहां दोनों के बीच संगठन के सशक्तीकरण व 2024 लोकसभा चुनाव पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. श्री झा ने युवा कांग्रेस को पूरे प्रदेश में सशक्त बनाने के लिए अभिजीत राज के प्रयासों की प्रशंसा की. प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने निरसा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों तथा पंचेत जलाशय के सैकड़ों विस्थापित मछुआरों के स्व रोजगार हेतु श्री झा के नेतृत्व में किये गये सफल आंदोलन की प्रशंसा की. उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों संताल परगना के जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ व गिरीडीह जिला के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. श्री झा से वार्ता के बाद वह जामताड़ा के लिए प्रस्थान कर गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *