हमदर्द कमेटी इस्लामनगर के अध्यक्ष मोहम्मद शकील के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से उनके आवास पर मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया. मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर निगम को आदेश दिया कि जल्द से जल्द इस्लाम नगर वासियो को फ्लैट का आवंटन किया जाए, उसके बाद नगर निगम के द्वारा की टीम इस्लामनगर का दौर की और 7 तारीख को फ्लैट देने की घोषणा की. जानकारी हो की .नगर विकास झारखण्ड सरकार द्वारा अतिक्रमण ज़मीन पर वर्ष 2011 अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इस्लाम नगर रांची के कई मकान तोड़ दिए गए थे, उच्च न्यायालय झारखण्ड के आदेश में 444 विस्थापितों को 13 माह के अन्दर पुनर्वास कराने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश पर इस्लाम नगर के विस्थापितों ने 1175 आवेदन जिला प्रशासन को दिया गया था। जिला प्रशासन द्वारा सत्यापन के उपरांत 444 विस्थापितों को आवास देने की स्वीकृति प्रदान की थी परन्तु रांची नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त द्वारा 291 विस्थापितों का लॉटरी कराया गया। रांची नगर निगम ने विस्थापितों से अंशदान 50,000/- रुपये जमा भी कर दिया है। विस्थापितों के मकान टूटे करीब 14 वर्ष हो गए हैं। इस अन्तराल में इस्लाम नगर के विस्थापितों को भारी आर्थिक, शारीरिक, मानसिक एवं जान-माल का नुकसान हुआ है परन्तु अभी तक इनको आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है।
