सीएम हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता राज्य कोष से दे रहे हैं लाखों गरीब और वंचितों को राशन

News झारखण्ड न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री झारखंड के लोगों को हर तरह से जरूरी सहायता मुहैया करा रहे हैं ।इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश और 1 माह का अतिरिक्त वेतन देने का फैसला कर एक बड़ी मदद पहुंचाई जो वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 50000 प्रारंभिक शिक्षकों के लिए पद सृजन का प्रस्ताव भी पास कर दिया। इसके साथ ही एसटी एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ा दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना करने का फैसला लेकर पहले की तुलना में राशि बढ़ा दिया। राज्य के 34 प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के 1990 पद का सृजन किया। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आज इतना होने वाले लाभुकों की अधिकतम संख्या 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की स्वीकृति दी। गरीबों के प्रति संवेदनशील झारखंड सरकार से कोई मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तत्काल कार्रवाई कराते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *