माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज भवन में भेंट कर अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया

न्यूज़
Spread the love

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज भवन में भेंट कर अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल महोदय ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने हेतु कहा।

इसके पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राज भवन में श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन हेतु निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया।

राज्यपाल महोदय ने श्री हेमन्त सोरेन को झारखंड राज्य का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन हेतु आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *