आज दिनांक 29.12.2025 को आदिवासी जन परिषद केंद्रीय समिति वार्षिक बैठक केंद्रीय धूमकुड़िया सभागार करम टोली में केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई और संचालन महासचिव प्रकाश मुंडा ने की
इस बैठक में आदिवासी जन परिषद ने ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के धार्मिक और सांस्कृतिक जमीन भूईहरी पहनई डाली कटरी,महतोई जमीन पर गैरकानूनी ढंग से भू माफिया और अफसर के गठ जोड़ से हड़पी जा रही है lसादे हुक्मनामा बनाकर के आदिवासियों को जमीन लगातार हड़पी जा रही है और फर्जी हुकुमनामा के नाम पर आदिवासियों के हजारों हजारों एकड़ अंचल अधिकारी से मिलकर दाखिल ख़ारिज की जा रही है l जो गैर कानूनी हैऔर राज्य सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं lआदिवासी जन परिषद धार्मिक जमीन को बचाने के लिए जन आंदोलन तेज करेगी एवं चिन्हित कर जरूरत पड़े तो न्यायालय का शरण लेगी और संगठन देश स्तर पर बिस्तार किया जाएगा और झारखंड में जो धर्म के नाम पर वेम्नेस्य फैलाने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा l
*इस वार्षिक बैठक में सर्व समिति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित की गई l*
1.आदिवासियों के धार्मिक एवं संस्कृत जमीन की लूट को रोकने के लिए व्यापक जन आंदोलन तेज की जाएगीl
2.आदिवासी जन परिषद के कार्यकर्ता आडकी सोना गोल्ड ब्लॉक के लिए जमीन अधिकारी अधिग्रहण किया जा रहा है,इसके विरोध में आहूत दिनांक 29 जनवरी 2025 को राज भवन के समक्ष धरना एवं आदिवासी धर्म समन्वय समिति के द्वारा दिल्ली में 25 फरवरी 2026 को होने वाली जंतर मंतर में आहूत धर्म कोड आंदोलन में भी आदिवासी जन परिषद के कार्यकर्ता शामिल होंगेl
3. हेमंत सरकार से मांग करती है कि पेसा कानून के नियमावली ड्राफ्ट को जनता के समक्ष सार्वजनिक किया जाएl
4. आदिवासी जन परिषद आदिवासियों के धर्म कोलम की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति से 21 सदस्य टीम मिलेगीl
5. इस बैठक में सैकड़ो आदिवासी कार्यकर्ता संगठन में शामिल हुए l
6. समीर मिंज टाइमरा बुंडू रांची कोआदिवासी जन परिषद रांची जिला युवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया
इस बैठक में प्रधान महासचिव अभय भूट कुवर महाचिव प्रकाश मंडा सचिव विष्णु मुंडा रामगढ़ जिला अध्यक्ष अशोक बेदिया,उमेश लोहारा, पांच प्रगणा अध्यक्ष सिदाम मुंडा,सचिव विष्णु मुंडा, महिला मोर्चा सेलीना लकड़ा सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष एम.आर.माझी,गोपाल बेदिया समुद्र मुंडा, सुधीर गोत्सोरे रवि भूमिज,संजीव वर्मा जेनीता तिग्गा, संगीता तिर्की, मार्शल टूटी,सलेन्द्र समद, रूबी बासा यदि शामिल हुए l
