उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री से जिला परिषद सदस्यों ने की मुलाकात, विकास कार्यों हेतु सौंपा ज्ञापन
सदस्यों ने जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जिला परिषद राँची के सदस्यों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री से समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाक़ात की। इस दौरान सदस्यों ने जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रखंड सोनाहातु के ग्राम सेरेंगहातु से प्रखंड मुख्यालय तक आने वाले मार्ग का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एवं रामपुर से पीपल ट्री स्वास्थ्य उपकेंद्र तक PCC सड़क निर्माण, प्रखंड सोनाहातु, ओरमांझी एवं सिल्ली क्षेत्र के अन्य जलापूर्ति, विद्युतीकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने को लेकर अपनी बात रखी।
उपायुक्त ने सभी जिला परिषद सदस्यों की मांगों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
