आज अमित शाह और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे हेमंत सोरेन, बीच का रास्ता निकाल सकता है JMM

देश-विदेश राज-नीति
Spread the love

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन और राजनीतिक हालात पर गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई दिल्ली में सोमवार को मुलाकात निर्धारित है। सत्तासीन गठबंधन में शामिल झामुमो पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आह्वान पर नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुआ। बैठक में झामुमो के सांसद विजय हांसदा और मंत्री हफिजुल अंसारी शामिल हुए। सत्तासीन गठबंधन में शामिल झामुमो पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आह्वान पर नई दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुआ। बैठक में झामुमो के सांसद विजय हांसदा और मंत्री हफिजुल अंसारी शामिल हुए। सोरेन परिवार में द्रौपदी मुर्मू के प्रति झुकाव की वजहों में यह भी शामिल है। सोरेन परिवार के द्रौपदी मुर्मू से अच्छे ताल्लुकात हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड से सटे ओड़िशा के मयूरगंज की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *