प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा को लेकर 251 कन्याओं व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर पिठोरिया से कसेरा परकला तलाव में जल भरकर सुभाष चौक, कसेरा मोहल्ला होते हुए किसान चौक,महाराणा प्रताप चौक से लोहडिया टोल, बाजार ताड़, गोडाईत मोहल्ला,स्वर्णकार मोहल्ला,धर्मशाला भवन पूरे गांव का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पिठोरिया पहुंची। श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम पानी व सरवत की व्यवस्था की थी। शोभायात्रा व शांति पदयात्रा में झंडा, गीत, नारे के साथ यात्रा निकाली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय पिठोरिया के मुख्य संचालिका राजयोगिनी बी.के राजमती दीदी ने बताया कि 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जो 14 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। कथा वाचिका अमृतवाणी बाल-ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी प्रभा दीदी के मुखारबिन्द से श्रीमद् भागवत कथा का आध्यात्मिक रहस्य शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक दुर्गा मंदिर परिसर पिठोरिया में आयोजन किया जाएगा। वही राम कथा का आयोजन विश्व ज्योति भवन, शांति स्वरूप स्कूल के सामने केलाबागान पिठोरिया मे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,राजयोगी ब्रह्माकुमार अमन भाई, मुखिया मुन्नी देवी,संपत्ति देवी, राजेश कुमार केसरी, अरुण कुमार केसरी, सत्यदेव साह, रमेश केसरी, जगरनाथ मिश्रा, अरविंद शाह, राहुल कुमार दुबे, उदय कुमार,जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार,श्री कृष्णा चौरसिया, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।
